स्किन कैंसर की क्या पहचान है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:47

स्किन कैंसर - स्किन कैंसर क्यों होता है, लक्षण
स्कीन कैंसर क्या है ?

स्कीन कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें त्वचा के टीस्सू में घातक (कैंसर) कोशिकाएं बनती हैं यानी जब त्वचा की कोशिकाएँ (स्किन सेल) असमान्य रूप से बढ़ने लगे तो उसे स्किन कैंसर कहते है। स्कीन कैंसर कई प्रकार के होते है, ये समान्यत त्वचा के उन हिस्सो मे होता है जो सूरज के किरणों के सम्पर्क मे आते है जैसे चेहरा, गर्दन, और हाथ। या कभी-कभी उन हिस्सो मे भी होता जो बिल्कुल भी सूरज के सम्पर्क मे नही आते। वैसे तो स्किन कैंसर किसी भी स्किन कलर के लोगो को हो सकता है, लेकिन ये ज्यादतर फ़ेयर यानी गोरे त्वचा पर होती है क्योंकि उनमे मेलेनिन नामक पिग्मेंट की मात्रा कम होती है।
स्किन कैंसर का लक्षण

त्वचा पर सभी विकास स्किन कैंसर नहीं होते हैं, और सभी स्किन कैंसर एक जैसे नहीं दिखते।

कुछ संकेत और लक्षण के जरिये आप स्किन कैंसर की शुरुआत मे ही पहचान कर सकते है, जैसे -

त्वचा पर तिल का आकार, या संख्या का अचानक बढ़ना ।

भूरे या लाल रंग का घाव होना और लम्बे वक़्त तक ठीक ना होना।

त्वचा पर घाव का पपड़ी का परत उतरना।

बेसल सेल कार्सिनोमा स्किन कैंसर मे त्वचा में बदलाव होता है, जैसे कि वृद्धि या घाव जो ठीक नहीं होगा।

आंखो के आसपास अक्सर जलन महसूस होना।

सपाट, पपड़ीदार, लाल रंग का पैच पीठ या छाती पर होता है। समय के साथ, ये पैच काफी बड़े हो सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info